फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Death during fight, highway blocked to take action against real culprit

Kushinagar News: मारपीट के दौरान मौत, असल दोषी पर कार्रवाई के लिए जाम किया हाईवे

Thu, 11 Jan 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Jan 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Death during fight, highway blocked to take action against real culprit
हाटा कोतवाली क्षेत्र के महुआरी में हाईवे पर जाम लगाए लोग।
सुकरौली। हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के पड़री खास गांव में पड़ोसी से आपसी कहासुनी में मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत पर लोग आक्रोशित हो उठे। बुधवार को परिजनों ने शव को हाईवे की सर्विस लेन पर रखकर प्रदर्शन किया। जनप्रतिनिधियों और पुलिस के समझाने पर परिजन माने। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र में दो दिसंबर को पड़री खास गांव के निवासी रामकेवल और उनके लड़के बबलू की उनके पड़ोसी रमेश मौर्या व उनके परिजनों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। रामकेवल व उनका लड़का बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा था। बुधवार को मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान रामकेवल की मौत हो गई।
विज्ञापन

उसके बाद परिजन रामकेवल के शव को लेकर हाटा कोतवाली क्षेत्र के महुआरी चौराहे पर पहुंचे। वे रामकेवल के शव को नेशनल हाइवे के सर्विस लेन पर रखकर प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रदर्शन कर रहे पीड़ित पक्ष का कहना था कि पड़री खास निवासी रामकेवल और उनके पड़ोसी रमेश मौर्या के परिवार में मारपीट हो गई थी। आरोपियों को पकड़ने के बजाय गंभीर रूप से घायल रामकेवल के परिवार के ही खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। जब परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और आपबीती बताई तो एसपी के हस्तक्षेप के बाद इस मामले में दूसरे पक्ष पर केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव रखकर प्रदर्शन करने की सूचना मिलने पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजन एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। कुछ देर बाद वहां पहुंचे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, पूर्व ग्राम प्रधान नर्वदा शाही व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव ने मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। हाटा के कोतवाल राजप्रकाश सिंह के आश्वासन पर किसी तरह से मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed