फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death due to current in kheman chhapra

खेमन छपरा गांव में करंट से बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर

Thu, 13 Aug 2020 07:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
death due to current in kheman chhapra
खेमन छपरा गांव में करंट से बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर
विज्ञापन

खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खेमन छपरा में बुधवार की रात एक घर में टेबल फैन में आ रहे करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक झुलस गया। युवक को बचाने पहुंची उसकी मां के भी झुलस गई। परिजन आनन फानन एक प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

खेमनछपरा निवासी असमुद्दीन अंसारी बुधवार की रात टेबल फैन लगाकर सोया हुआ था। टेबल फैन में करंट आ रहा था। असमुद्दीन ने फैन के स्वीच को छुआ तो हाथ चिपक गया। चिल्लाने लगा तो बचाने के लिए पहुंची उसकी मां भी चिपक गई। शोर सुनकर अन्य लोग पहुंचे और मेन स्वीच बंद कर मां-बेटे को एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। झुलसी महिला का उपचार चल रहा है। घर वालों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed