{"_id":"5f3541128ebc3e3ce273556d","slug":"death-due-to-current-in-kheman-chhapra-kushinagar-news-gkp361619850","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेमन छपरा गांव में करंट से बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेमन छपरा गांव में करंट से बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेमन छपरा गांव में करंट से बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खेमन छपरा में बुधवार की रात एक घर में टेबल फैन में आ रहे करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक झुलस गया। युवक को बचाने पहुंची उसकी मां के भी झुलस गई। परिजन आनन फानन एक प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
खेमनछपरा निवासी असमुद्दीन अंसारी बुधवार की रात टेबल फैन लगाकर सोया हुआ था। टेबल फैन में करंट आ रहा था। असमुद्दीन ने फैन के स्वीच को छुआ तो हाथ चिपक गया। चिल्लाने लगा तो बचाने के लिए पहुंची उसकी मां भी चिपक गई। शोर सुनकर अन्य लोग पहुंचे और मेन स्वीच बंद कर मां-बेटे को एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। झुलसी महिला का उपचार चल रहा है। घर वालों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को दफना दिया।