फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of youth found drowned in Khanua river

कुड़वा उर्फ दिलीपनगर गांव का निवासी था युवक

Mon, 04 Oct 2021 09:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found drowned in Khanua river
खनुआ नदी में डूबे युवक का शव मिला
विज्ञापन

रात में मछली पकड़ने नदी में गया था जोगिंदर
कुड़वा उर्फ दिलीपनगर का निवासी था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। थानाक्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर गांव के एक युवक का शव सोमवार को खनुआ नदी में मिला। वह रविवार की रात नदी में मछली पकड़ते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस गांव के लालसा कश्यप का 39 वर्षीय बेटा जोगिंदर कश्यप गांव के बगल से गुजरने वाली खनुआ नदी में रविवार की रात तकरीबन नौ बजे मछली पकड़ने गया था। नदी में मछली पकड़ते समय गहरे पानी में चला गया, जिससे डूब गया। सोमवार को सुबह तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और जोगिंदर की तलाश में नदी के किनारे पहुंचे। वहां जोगिंदर का चप्पल और कपड़ा पड़ा था। उसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गोताखोरों को लेकर पहुंची और खोजबीन की तो जोगिंदर का शव नदी में कुछ दूरी पर नदी में मिला। कसया थाने के एसओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि युवक नदी में मछली पकड़ने गया था। पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया, जिससे डूब गया। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों को भेजकर शव को बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed