फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of missing person found in sugarcane

कुशीनगर: तीन दिन से लापता व्यक्ति का गन्ने में मिला शव

Thu, 16 Feb 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 Feb 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing person found in sugarcane
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र की ग्राम सभा खिरिया में गांव से करीब 200 मीटर पूरब बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे गन्ने के खेत में व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मछरिया बसंत भारती के नौगांवा टोला निवासी हरि मद्धेशिया के बेटे मुन्ना मद्धेशिया (50) के रूप में हुई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुन्ना मद्धेशिया करीब चार वर्षों से सऊदी अरब के ओमान में काम करते थे। उनके पुत्र आनंद के अनुसार, 10 फरवरी को ही वह गांव लौटे थे। 13 फरवरी को सुबह करीब आठ बजे तुर्कपट्टी इंटर कॉलेज के पास स्थित अपने बड़े पुत्र आनंद की दुकान से घर के लिए निकले। वह घर नहीं पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद मंगलवार, 14 फरवरी को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस मामला दर्ज करके जांच में जुटी थी। बृहस्पतिवार को लगभग 11 बजे खिरिया निवासी अवध किशोर सिंह के खेत में गन्ना काटा जा रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच लोगों ने शव देखा तो शोर मचाया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। मुन्ना का गला करीब दो इंच गहराई तक कटा था और दाहिने हाथ में सब्जी काटने वाला चाकू मिला। मुन्ना के पुत्र के अनुसार, उनके पिता का किसी से विवाद नहीं था। गले पर कटे का निशान और खून से सने कपड़े से रहस्य बढ़ता दिखा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि मामले को समझा जा रहा है। तथ्यों की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed