फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   daughters make educated-cdo

कन्या भ्रूण हत्या रोकना है तो बेटियों को करें शिक्षित: सीडीओ

Mon, 19 Oct 2020 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
daughters make educated-cdo
विकास भवन सभागार में मिशन शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करती सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग । - फोटो : KUSHINAGAR
कन्या भ्रूण हत्या रोकना है तो बेटियों को करें शिक्षित: सीडीओ
विज्ञापन

नारी की शिक्षा ,स्वास्थ्य, सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को जिला क्रीड़ांगन में लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा ग्रामीण स्तर पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि गर्भ में ही कन्या को मारने की प्रवृत्ति के पीछे सबसे बड़ा कारण दहेज है। मां-बाप को पैदा होने वाली बिटिया के लिए दहेज ही चिंता का सबसे बड़ा कारण बनता है। इसके लिए बेटियों को पढ़ा-लिखाकर आत्मनिर्भर बनाना होगा। सीडीओ ने कहा कि बेटियां बेटों से कहीं कम नहीं हैं। बेटियां एक नहीं दो कुलों का निर्माण करती हैं। इस अवसर पर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता व दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली बालिकाओं को सीडीओ ने प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान किया। इसके अलावा बाल संरक्षण इकाई वन स्टॉप सेंटर, महिला शक्ति केंद्र, चाइल्ड लाइन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ग्राम सभा स्तर पर स्वयं सहायता समूह/किशोरी समूह के साथ अभिमुखी कार्यक्रम भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed