{"_id":"645e9452a64b1d80b302c594","slug":"daughters-ahead-in-cbse-kushinagar-news-c-7-1-163894-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 10वीं और 12वीं में बेटियां सबसे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 10वीं और 12वीं में बेटियां सबसे आगे
Sat, 13 May 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 13 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
10 वीं में परी गुप्ता हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में टॉप करने पर माता पिता मिठाई खिलाते।संव
फोटो है। 10वीं में अर्पिता व परी और 12वीं की भाग्यश्री रहीं अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से शुक्रवार को 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इसमें जिले की बेटियां सबसे आगे रहीं। 10वीं की परीक्षा में जेडीएस स्कूल पडरौना की अर्पिता तिवारी व हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कसया की परी गुप्ता 98 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से जिला टॉपर बनीं तो 12वीं की परीक्षा में नवजीवन मिशन स्कूल कसया की भाग्यश्री पाठक ने 96.6 फीसदी अंक हासिल कर जनपद टॉपर रहीं।
इन मेधावियों के टॉपर बनने पर स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। अभिभावकों के साथ शिक्षकों ने इन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। स्कूल के मेधावियों के प्रदर्शन से स्कूल परिवार भी गदगद दिखा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को दोपहर के पहले 12वीं और दोपहर बाद करीब दो बजे 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों और अभिभावक उत्साह से भर गए। 12वीं के परिणाम में नवजीवन मिशन स्कूल कसया की भाग्यश्री पाठक ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल की स्तुति खेतान ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान, हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कसया के नितिन गुप्ता ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जेडीएस पडरौना के अनूप पटेल ने 94.4 प्रतिशत, बन्नी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज बड़हरागंज की यशी जायसवाल 94.3, हेरिटेज कसया के हर्षित सिंह ने 94.2, नवोदय विद्यालय की विजय लक्ष्मी ने 94, पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल कप्तानगंज के मुकेश यादव व मैप पब्लिक स्कूल हाटा के वैभव सिंह ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
विज्ञापन
इसी तरह 10वीं की परीक्षा में जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल पडरौना की अर्पिता तिवारी व हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कसया की परी गुप्ता 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिला टॉपर बनी हैं। नवजीवन मिशन स्कूल कसया के क्षितिज राज राय, पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल की हेमा गुप्ता ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। नवजीवन मिशन कसया की छात्रा सृष्टि श्रीवास्तव ने 96.4, नवोदय विद्यालय रसूलपुर मिल्की के रितेश कुमार यादव ने 96 प्रतिशत, हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक कसया की पलक मिश्रा व आशीष खरवार ने 95.6, नवजीवन कसया ज्ञान दीपक कुशवाहा ने 95.5, एमआर जयपुरिया स्कूल पडरौना के वाणी श्रीवास्तव 95, शादाब ने 94.8 प्रतिशत, नवजीवन की आर्या राजपूत 94.66 अंक प्राप्त किया है।