फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   damsel was killed by relative

रिश्ते के जीजा ने की थी किशोरी की हत्या

Tue, 12 Nov 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
damsel was killed by relative
गड़हिया चिंतामणि गांव की किशोरी की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जानकारी देते एसपी विनो? - फोटो : KUSHINAGAR
रिश्ते के जीजा ने की थी किशोरी की हत्या
विज्ञापन

साथी के साथ गला कसकर ले ली थी जान, दोनों गिरफ्तार
बगीचे के किनारे झाड़ियों में फेंका मिला था किशोरी का शव
पडरौना। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गड़हिया चिंतामणि गांव की किशोरी की हत्या के मामले का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश कर दिया। रिश्ते के जीजा ने अपने साथी के साथ उसका गला कसकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में हत्या की वजह प्रेम-संबंध बताया है। मंगलवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की है।
पुलिस कार्यालय में एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि तरयासुजान थाना क्षेत्र के गड़हिया चिंतामणि गांव के निवासी सुरेश चौहान की 16 वर्षीय पुत्री विक्की की 10 नवंबर की रात में हत्या हो गई थी। हत्यारों ने शव को गांव के बगल में स्थित बगीचे के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। सुबह शव मिलने के बाद गांव में सनसनी मच गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

किशोरी की मां पानमती पत्नी सुरेश चौहान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जांच में पता चला कि दूर के जीजा चौपथिया थाना तरयासुजान निवासी राजकुमार चौहान ने अपने साथी संदीप सिंह निवासी जमसड़िया थाना तरयासुजान के साथ गमछे से गला कसकर हत्या कर दी थी। इन दोनों को मंगलवार को तिनफेड़िया से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार ने पूछताछ में बताया कि उसकी पहले से शादी हो गई थी, फिर भी किशोरी उसके साथ प्रेम होने की बात कहकर साथ ले जाने के लिए दबाव बना रही थी। इसलिए उसने किशोरी को सुनसान जगह बुलाकर अपने साथी के साथ गमछे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम में तरयासुजान थाने के प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह, रामविलास सिंह, रामेश्वर यादव, दीपक सिंह, आजाद चौहान और जमशेद अहमद शामिल थे। इस सराहनीय कार्य के लिए टीम को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed