{"_id":"6a5d32a3a769ddd6ac00e01c","slug":"crowd-of-farmers-swarms-for-fertilizer-amidst-the-rain-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-164046-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बारिश के बीच खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बारिश के बीच खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़
Mon, 20 Jul 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
जटहा बाजार समिति पर बारिश के बीच खाद लेने के लिए जुटी किसानों की भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया
मंसाछापर। जटहा बाजार स्थित साधन सहकारी समिति पर रविवार को खाद के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही किसान समिति परिसर में लाइन में लग गए। बारिश के बीच घंटों इंतजार किया। शाम तक समिति से करीब 500 बोरी यूरिया का वितरण किया गया।
भीड़ अधिक होने से किसानों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी बहस होती रही। हालांकि समिति कर्मियों ने किसी तरह व्यवस्था संभालते हुए वितरण कार्य जारी रखा। जटहा न्याय पंचायत के गांवों के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में किसान खाद लेने पहुंचे थे।
समिति सचिव धनंजय पांडेय ने बताया कि रविवार को करीब 500 बोरी यूरिया का वितरण किया गया। किसानों का कहना है कि खुले बाजार में महंगी बिक रही यूरिया और एक ओर सहकारी समितियों पर सीमित मात्रा में खाद मिलने से किसान घंटों लाइन में लगने को मजबूर हैं। दूसरी ओर, खुले बाजार में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बेचे जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। किसानों का आरोप है कि निजी दुकानों पर मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं, लेकिन कृषि विभाग के जिम्मेदार प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।