फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Worker's body was found in the small gandak

छोटी गंडक में मिला मजदूर का शव

Sat, 04 Jun 2016 11:45 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Sat, 04 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Worker's body was found in the small gandak
छोटी गंडक नदी - फोटो : अमर उजाला
रामकोला/कप्तानगंज। रामपुर बगहां गांव के साहबगंज टोला निवासी एक मजदूर का शव शनिवार को छोटी गंडक नदी में मिला। शुक्रवार की शाम से ही उनका पता नहीं चल रहा था।
विज्ञापन


रामकोला थानाक्षेत्र के रामपुर बगहां गांव के साहबगंज टोला निवासी 60 वर्षीय सोमई प्रसाद मजदूरी करके आजीविका चलाते थे। शुक्रवार को वह गांव के किसी व्यक्ति के घर मजदूरी करने गए थे।
विज्ञापन


परिवार के लोग यही समझ रहे थे कि वह काम पर हैं। शाम तक वह घर नहीं आए तो परिवार के लोगों ने अन्य मजदूरों से पूछताछ की। मजदूरों ने बताया कि तबीयत ठीक नहीं होने की बात कहकर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों ने उन्हें शाम को छह बजे के करीब उन्हें बाजार में भी देखे जाने की बात कही। उसके बाद से सोमई का पता नहीं चल रहा था। उनकी पत्नी मुटुरी ने बताया कि देर रात तक जब उनके पति घर नहीं पहुंचे तो उन लोगों ने पूरे गांव में घूमकर पता किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सुबह सूचना मिली कि गांव के ओझा टोला के सामने नदी में एक शव पड़ा है।


मौके पर पहुंचकर देखीं तो उनके पति का शव था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में रामकोला के एसओ अनिल सिंह का कहना था कि परिवार के लोग डूबने से मौत बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed