फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   women neck cut by knife, died

महिला की गला रेतकर हत्या

Tue, 07 Feb 2017 11:40 PM IST
कुशीनगर/ ब्यूरो
कुशीनगर/ ब्यूरो Updated Tue, 07 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
women neck cut by knife, died
मह‌िला की गला रेतकर हत्‍या।
पिपरा बाजार। पडरौना कोतवाली के गांव खड्डा बुजुर्ग में सोमवार की रात 45 वर्षीया विधवा महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह महिला का शव बिस्तर में खून से लथपथ देखकर उसकी लड़की ने शोर मचाया। लड़की ने गांव के ही पिता-पुत्र पर आरोप लगाया, जिस पर कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला अवैध संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

खड्डा बुजुर्ग गांव निवासी 45 वर्षीया जानकी सोमवार की रात अपने घर के बरामदे में और उसकी बेटी ज्योति (18) अंदर के कमरे में सो रही थी। मंगलवार की सुबह ज्योति का कमरा बाहर से बंद था। किसी प्रकार से वह बाहर निकली और मां को जगाने पहुंची तो वहां महिला का खून से लथपथ शव मिला। जानकी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। ज्योति की चीख सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे तो वहां की स्थिति देख सन्न रह गए। हत्या की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस गांव पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

 इस दौरान ज्योति ने गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राय साहब यादव के अनुसार इस मामले में आरोपी रामप्रवेश और उसके पुत्र राजकुमार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल के अनुसार हत्या के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आ रही है। पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed