फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman killed with sharp weapons

धारदार हथियार से महिला की हत्या

Thu, 07 Jul 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर Updated Thu, 07 Jul 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Woman killed with sharp weapons
डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंची कसया थाने की पुलिस ने छानबीन की। - फोटो : अमर उजाला
 थाना क्षेत्र के डिघवा खुर्द गांव में बुधवार की रात दरवाजे पर सो रही 55 वर्षीया विधवा महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दरवाजे पर खून से सना महिला का शव देख उसके पुत्र ने पुलिस को सूचना दी। डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंची कसया थाने की पुलिस ने छानबीन की। महिला के पुत्र ने पड़ोस के दो लोगों पर हत्या करने का शक जताया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि डिघवा खुर्द गांव की निवासी फूलझारी देवी अपने घर के दरवाजे पर सोई थीं कि रात में किसी ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। बृहस्पतिवार की सुबह उनके पुत्र विश्वजीत कुशवाहा उस घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। उनकी मां का शव बिस्तर पर खून में सना पड़ा था। उनकी सूचना पर सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी, एसओ विनय पाठक और कुशीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज पहुंचे। डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके बेटे विश्वजीत ने पड़ोस के ही दो व्यक्तियों पर हत्या करने का शक जताया है। हालांकि इस मामले में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

इस संबंध में कसया के एसओ विनय कुमार पाठक का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका के बेटे की तरफ से गांव के ही दो लोगों पर हत्या की आशंका व्यक्त की गई है। पुलिस इस घटना की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
छह साल पहले हुई थी पति की मौत
फूलझारी देवी के पति की छह वर्ष पूर्व बीमारी के कारण मौत हो गई थी। फूलझारी के तीन बेटे हैं, जिनमें दो बाहर रहते हैं और विश्वजीत गांव के निकट स्थित बागीचे के किनारे बने दूसरे घर में रहते हैं, जबकि फूलझारी गांव के अंदर बने घर में अकेली रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed