{"_id":"57d599794f1c1bbb61318cbe","slug":"two-tanker-sprit-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":" दो टैंकर स्प्रिट बरामद किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो टैंकर स्प्रिट बरामद किया
kushinagar
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत तमकुहीराज में फोरलेन पर स्थित एक होटल से छापेमारी के दौरान स्वॉट और पुलिस ने दो टैंकर स्प्रिट बरामद किया है। इस कार्रवाई में दो वाहन भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीन व्यक्तियों को जहां हिरासत में लिया है, वहीं दो वाहन भी बरामद किया। पुलिस इस मामले में दस नामजद और चार अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुदकमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
तमकुहीराज के निकट स्थित एक होटल में रविवार की भोर में स्वॉट और पुलिस ने छापा मारा। वहां से पुलिस को दो टैंकरों पर लदी स्प्रिट बरामद हुई। उन टैंकरों से स्प्रिट उतारने की कवायद चल रही थी। पुलिस की अचानक छापामारी से शराब के धंधेबाजाें में हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्प्रिट लदे दोनों टैंकरों और पिकअप सहित इस धंधे में प्रयुक्त किए जाने वाले एक अन्य वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने वहां से तीन व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया, जबकि वहां मौजूद छह से अधिक लोग पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए दिलीप राय निवासी गोविंदपुर थाना खैरा जिला छपरा बिहार, मन्ना खां निवासी मानपुर थाना खैरा जिला छपरा और किशोर यादव निवासी बनवा टोला तमकुहीराज थाना तरयासुजान की निशानदेही पर 10 नामजद और चार अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में सीओ तमकुहीराज श्रीश्चंद्र का कहना था कि धंधे में लिप्त व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।