{"_id":"148514ad7bef5e455d43d582d01dd6d9","slug":"two-prize-crooks-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
kushinagar beauro
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। सुपारी लेकर हत्या करने के दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक अपराधी पर तीन हजार तो दूसरे पर दो हजार रुपये पुलिस की ओर से इनाम घोषित है।
एसपी दीपक कुमार भट्ट ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने अपने हमराहियाें के साथ पेट्रोलिंग के दौरान छावनी के कुबेरस्थान मोड़ से शाम को लगभग सात बजे पिंटू उर्फ मनोज जायसवाल निवासी सोहनरिया थाना कसया और रामाशीष सिंह निवासी बढ़वलिया महुआ टोला थाना कुबेरस्थान को गिरफ्तार किया।
मंगलवार की शाम तकरीबन सात बजे गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधी सुपारी लेकर लोगों की हत्या करने के मामले में वांछित थे। ये दोनों काफी दिनों से फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने पिंटू पर तीन हजार और रामाशीष पर दो हजार रुपये इनाम घोषित कर रखा था। एसपी ने इस कार्रवाई में शामिल स्वॉट टीम और पडरौना कोतवाली पुलिस को सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर हौसला आफजाई की।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना श्रीकांत राय, कांस्टेबल मंजूर अहमद, प्रभारी स्वॉट टीम शैलेश कुमार सिंह, अमित सिंह, अभिमन्यु सिंह, रामभरोसे यादव, अनिल तिवारी आदि शामिल थे।