फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two killed in road accident

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Mon, 23 Nov 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Mon, 23 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
हाटा। सोमवार की देर शाम हाटा बस स्टेशन के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दिया। इस घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे सवार को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सोमवार को शाम के समय हाटा बस स्टेशन के पास एक बाइक  पर सवार दो लोग जा रहे थे। उसी दौरान गोरखपुर की तरफ से कसया की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। इस घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। लोगों और पुलिस की मदद से घायल को तुरंत हाटा स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया, लेकिन वहां इलाज शुरू होते ही घायल की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ही गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एक मृतक की जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर उसकी पहचान महराजगंज जिले के कोठीभार थाने के गांव मटिहरियां निवासी 55 वर्षीय रविंद्र के रूप की जबकि दूसरे की पहचान सिसवां बाजार निवासी 53 वर्षीय दुर्गा प्रसाद के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के परिवार के लोगों को सूचना दे कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed