{"_id":"5a2837834f1c1b74698c03b1","slug":"two-killed-in-accidents-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हुए हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर हुए हादसों में दो युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा/ढाढ़ा। फोरलेन पर दो स्थानों पर हुए हादसों में दो युवकों की जान चली गई। जोल्हिनिया चौराहे के पास गलत लेन में आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई। बुधवार शाम को पगरा गांव के सामने दो बाइक की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार युवक को कसया की ओर जा रही जीप रौंदते हुई निकल गई। इस युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक राजस्व कर्मी समेत दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें हाटा सीएचसी से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
हाटा कोतवाली के गांव पगरा के रहने वाले 21 वर्षीय अमन चौधरी बुधवार की शाम करीब पांच बजे अपने गांव के ही साथी दीपराज के साथ कसया की ओर से बाइक से गांव जा रहे थे। गांव के मोड़ से कुछ ही दूर पहले हाटा की ओर से अपने गांव सहबाजपुर जा रहे राजस्व कर्मचारी रामाश्रय मिश्रा की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई।
इस घटना में दोनों बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान हाटा की ओर से कसया की ओर जा रही तेज रफ्तार जीप बाइक से गिरे अमन चौधरी को रौंदते हुई निकल गई। अमन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सड़क पर गिरने की वजह से रामाश्रय मिश्र और दीपराज गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद मौकेे पर जुटे लोगों ने दोनों घायलों को हाटा सीएचसी भेजा तथा पुलिस को हादसे की सूचना दी। हाटा कोतवाली पुलिस ने अमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों बाइक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। घायल राजस्व कर्मी रामाश्रय मिश्र और दूसरे युवक दीपराज की हालत गंभीर देखकर हाटा सीएचसी के डॉक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
हाटा कोतवाली के जोल्हिनिया चौराहे के पास फोरलेन पर गलत लेन में आ रही ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दोनों वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपराकनक कनक गांव निवासी 28 वर्षीय नंदू गुप्ता बुधवार को बाइक से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। हाटा कोतवाली के जोल्हिनिया चौराहे के पास सामने से इसी लेन में ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी। बाइक सवार नंदू ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को सुकरौली पीएचसी पहुंचाया।
घायल की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते वक्त रास्ते में ही नंदू गुप्ता की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली व बाइक को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।