{"_id":"5a26e4d34f1c1b8b688b6cfb","slug":"two-including-young-man-collapsed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में युवक समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरवलिया बाजार/कठकुइयां। सोमवार की देर शाम तमकुहीराज ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोंदिया बुजुर्ग निवासी युवक आैर कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के टड़वा की चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मंगलवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। हादसे की सूचना के बाद से ही गांव का माहौल गमगीन है।
सोमवार की शाम को सोंदिया बुजुर्ग गांव निवासी 35 वर्षीय राकेश राय पुत्र हरेश प्रसाद राय बाइक से अपनी ननिहाल तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुकुंदपुर में सुग्रीव मिश्र के घर मांगलिक समारोह में भाग लेने जा रहे थे। फोरलेन पर तमकुहीराज ओवरब्रिज के पास किसी वाहन की चपेट में आकर राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। घर के सभी लोग मांगलिक कार्यक्रम में गए हुए थे।
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम टड़वा मनोज अपनी चार वर्षीया भतीजी अंशू को जिला अस्पताल से इलाज के बाद साइकिल से लेकर घर लौट रहे थे। देर शाम बेलही शुक्ल गांव के समीप किसी बाइक की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से डाक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होने पर पहुंची कुबेर स्थान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।