{"_id":"57cf07c34f1c1ba8303190e7","slug":"two-group-clash-of-kinnars","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किन्नर गुट भिडे़, जाम लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो किन्नर गुट भिडे़, जाम लगाया
kushinagar
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। कस्बे के गोला बाजार के निकट किन्नरों को दो गुट आपस में भिड़ गए। इसमें दोनों तरफ से मारपीट हुई। इससे गुस्साए किन्नरों का एक गुट सड़क जाम कर दिया। इसके चलते कुछ समय के लिए मेन मार्केट रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों को थाने पर लाकर मामले को शांत कराया। उनके बीच सुलह के लिए बुधवार को बुलाया है।
बताया जा रहा है कि कसया नगर पंचायत के अध्यक्ष के यहां कुछ दिन पहले देवरिया जिले के किन्नरों का एक गुट बधाई गीत गाकर 21 हजार रुपये लेकर चला गया था। मंगलवार को दिन के तकरीबन 11 बजे कुशीनगर जिले के किन्नरों का एक गुट उनके आवास पर पहुंचकर बधाई गीत गाने लगा। घरवालों ने पूर्व में किन्नरों को उपहार में रुपये देने की बात बताई तो बधाई गीत गा रहे किन्नर नाराज हो गए। इन किन्नरों ने देवरिया जिले के किन्नरों की अगुवाई करने वाले को बुलाया। किन्नर अपने कुछ अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा। इस मामले को लेकर कहासुनी के बाद उनके बीच मारपीट हो गई। गुस्साए किन्नरों के एक गुट ने सड़क जाम कर दिया। इसके लिए कसया कस्बे में कुछ देर के लिए सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों और वाहनों का लंबा काफिला सड़क पर दिखने लगा। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज राकेश सिंह पहुंचे। उन्हाेंने दोनों गुटों को थाने पर बुलाकर समझाया। इस तरह किसी तरह वहां मामला शांत हुआ। किन्नरों के दोनों गुटों को बुधवार को पुन: थाने पर बुलाया गया है। घायल किन्नरों ने मंगलवार को ही दोपहर बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचकर अपना डॉक्टरी परीक्षण एवं इलाज कराया।