फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three injured in a road accident, two people Referee

सड़क हादसे में तीन घायल, दो लोग रेफर

Mon, 08 Feb 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Mon, 08 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
कसया। सोमवार की शाम कसया-पडरौना मार्ग पर स्थित बालवाड़ी स्कूल के समीप पैदल सड़क पार करते हुए एक युवक को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इसमें युवक समेत बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी दौरान कसया से पडरौना जा रहा एक अन्य बाइक चालक उनसे जा भिड़ा।
विज्ञापन


इसके चलते वह भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल तीनों को अगल-बगल के लोगों की मदद से सीएचसी कसया भेजवाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर रूप से घायल बाइक चालकों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार की शामकसया-पडरौना मार्ग पर स्थित बालवाड़ी स्कूल के समीप मदनपुर गांव के रहने वाले सिंटू शर्मा सड़क पार कर रहे थे कि अचानक दुर्गवलिया गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार सिंह के बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पडे़। उसी दौरान मथौली के रहने वाले महेंद्र वर्मा ने अपनी बाइक से घायलों से जा भिडे़। इस तरह हादसे में तीन लोग घायल हो गए।

अगल-बगल के लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी कसया भेजवाया गया। वहां पर घायल बाइक चालकों का प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed