{"_id":"5776a9874f1c1b0b7279b2ee","slug":"thief-taken-away-ornaments-and-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर गहने और नकदी उड़ाए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर गहने और नकदी उड़ाए
kushinagar
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीराज। तरया सुजान थानाक्षेत्र के ग्राम सरेया खुर्द निवासी एक व्यक्ति के घर में बृहस्पतिवार की रात चोर घुसकर आभूषण, नकद रुपये और कीमती सामान चुरा ले गए। गृह स्वामी की सूचना पर मौके पर पहुंची बहादुरपुर चौकी की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
सरेया खुर्द निवासी हिरामन कुशवाहा के घर के लेाग बृहस्पतिवार को रात में खाना खाने के बाद छत पर जाकर सो गए। रात में पीछे के रास्ते से चोर घर में घुस कर कीमती सामान खंगालने लगे। इसी दौरान खटपट की आवाज सुन कर परिवार के लोगों की नींद खुल गई। परिवार के लोग छत से नीचे आकर जब तक कुछ समझ पाते चोर सामान लेकर जा चुके थे। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर मौके पर जुटे गांव वालों ने काफी देर तक घर में घुसकर चोरी करने वालों की खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पीड़ित परिवार के लोगों के अनुसार चोर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी सहित कीमती सामान चुरा ले गए। शुक्रवार को गृह स्वामी ने बहादुरपुर चौकी की पुलिस को घटना की सूचना दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस घटना से पहले भी चार जून की रात में इसी गांव के अखिलेश शर्मा के घर में भीषण चोरी हुई थी। इसके बाद गांववालों ने कुछ दिनों तक गांव की पहरेदारी भी की। इस बीच बृहस्पतिवार को रात हुई चोरी की घटना से गांव के लोग फिर आशंकित हो गए हैं। इस संबंध में बहादुरपुर चौकी प्रभारी महेंद्र यादव का कहना है कि चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर जाकर जांच की गई है। पीड़ित की तरफ से अभी चोरी की घटना की तहरीर नहीं दी गई है।
दुकान पर लगा शेड तोड़कर चोरी
हाटा। कस्बे के कोतवाली के पास स्थित एक दुकान का शेड तोड़कर बृहस्पतिवार की रात घुसे चोर उसमें रखे नकद रुपये और सामान चुरा ले गए। दुकानदार को घटना की जानकारी शुक्रवार को सुबह दुकान खोलने पर हुई। बाद में दुकानदार ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हाटा कोतवाली के गांव छपरा भगत निवासी अलाउद्दीन की कोतवाली के पास कोयला की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम वह दुकान बंद कर अपने गांव चले गए। शुक्रवार को सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे और दुकान खोलकर देखा तो अंदर सामान बिखरे पड़े थे। इस पर दुकानदार ने शोर मचाया। दुकान का शेड टूटा हुआ था। दुकानदार ने आशंका जताई कि चोर शेड तोड़कर दुकान में घुसे होंगे। दुकानदार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि बिक्री के रखे गए करीब पचास हजार रुपये, इन्वर्टर और बैट्री चोर चुरा ले गए। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर चोरी की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाल का कहना है कि घटना की जानकारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक युवक को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।