फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   teesing Case charge on two young womaens

अश्लील हरकत के आरोप में दो युवतियाें पर केस

Sun, 19 Jun 2016 11:36 PM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Sun, 19 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
teesing Case charge on two young womaens
गाेपालगंज-लख्‍ानऊ हाइवे स्थित पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया ढाबे के निकट आने-जाने वालों को देखकर अश्लील हरकतें करने के आरोप में शनिवार रात महिला एसओ ने दो युवतियों को पकड़ा। उनके विरुद्ध पटहेरवा थाने में केस दर्ज कर लिया गया, लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन

 

पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया ढाबा के निकट दो युवतियों के बारे में किसी ने पुलिस से शिकायत की। आरोप था कि दोनों युवतियां सार्वजनिक स्थल पर आने-जाने वाले लोगों को देखकर अश्लील हरकतें कर रही थीं। सूचना मिलने पर महिला थाने की एसओ पहुंची और दोनों को पकड़कर पटहेरवा थाने ले गईं, जहां दोनों के विरुद्ध पटहेरवा थाने में अश्लील हरकत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ।

विज्ञापन

 

एक युवती बिहार की निवासी है, जबकि दूसरी पटहेरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। बाद में पुलिस ने उन्हें रात में ही जमानत पर छोड़ दिया।पटहेरवा के एसओ जितेंद्र यादव ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने से इनकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जबकि महिला थाने की एसओ विभा पांडेय का कहना था कि रात में ही दोनों युवतियों को लेकर वह पटहेरवा थाने में गईं, जहां उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। चूंकि अश्लील हरकत के आरोप में दर्ज मुकदमे में कोर्ट से जमानत लेने की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए उन्हें थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed