{"_id":"57cb0e164f1c1b660b2cc951","slug":"techers-beaten-class-8th-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रूरता: शिक्षकों ने कक्षा आठ के छात्र को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रूरता: शिक्षकों ने कक्षा आठ के छात्र को पीटा
kushinagar
Updated Sat, 03 Sep 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जटहा बाजार/कुशीनगर। एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों ने आठवीं कक्षा के छात्र को बेरहमी से पीटा। स्कूल के दो शिक्षकों ने छात्र का हाथ बांधकर पिटाई की। छात्र का कसूर सिर्फ इतना था कि वह कक्षा में शोर कर रहा था। छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों शिक्षकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी शिक्षकों की तलाश की जा रही है। पिटाई से छात्र को बुखार हो गया है।
जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पकहां गांव के लुकपुर टोला निवासी रवींद्र पांडेय का 13 वर्षीय पुत्र अभयराज श्रीमती लाची देवी समाज कल्याण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र है। रवींद्र पांडेय का आरोप है कि विद्यालय के दो शिक्षक कक्षा में आए और उनके बेटे को छत पर ले गए। वहां उसका दोनों हाथ बांधकर डंडे से बेरहमी से पीटे। छात्र अभयराज के मुताबिक वह रोता रहा, लेकिन शिक्षक उसकी पिटाई करते रहे। किसी तरह वह अपने घर पहुंचा और शिक्षकों की करतूत बताई।
एसओ ने एसआई जितेंद्र राय को विद्यालय भेजा, लेकिन वहां दोनों शिक्षक नहीं मिले। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक बृजेश यादव और अमरनाथ गौतम के विरुद्ध छात्र को पढ़ाई से वंचित कर मारने-पीटने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी शिक्षकों की गिरफ्तारी के प्रयास में है।
विज्ञापन
एसओ अनिल दुबे का कहना था कि तहरीर के आधार पर दोनों शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।