फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sugar Mill Gttuli pit again, start picketing

खड्डा चीनी मिल में फिर घटतौली, धरना शुरू

Fri, 25 Mar 2016 11:38 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 25 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
  Sugar Mill Gttuli pit again, start picketing
खड्डा चीनी मिल में फिर घटतौली, धरना शुरू खड्डा। खड्डा चीनी मिल में फिर घटतौली उजागर होने से किसान नाराज हो गए हैं। एक किसान के टेलर से 20 क्विंटल गन्ना की घटतौली के बाद परेशान किसान ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने बैरंग लौटा दिया। इसकी जानकारी होने पर भाजपा कार्यकर्ता मिल पर पहुंचकर तौल कांटे के पास धरना शुरू कर दिए। अभी कुछ ही दिन पहले हुई घटतौली का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार को फिर घटतौली की बात सामने आ गई। खड्डा थानाक्षेत्र के कोपजंगल गांव के निवासी सुभाष पत्नी रंभा के सप्लाई टिकट पर गन्ना टेलर से लेकर मिल पर पहुंचे। उनका गन्ना जब मिल के कांटे पर तौल हुआ तो वजन 30 क्विंटल 70 किलोग्राम हुआ तथा उनके टेलर का वजन 24 क्विंटल था। ऐसे में उनका गन्ना छह क्विंटल ही हुआ। इसे देखकर सुभाष के आश्चर्य का ठिकाना न रहा। किसान के एतराज पर दूसरे कांटे पर तौल हुआ तो वजन 55 क्विंटल हो गया। इसके बाद नाराज किसान टेलर छोड़कर सीधे खड्डा थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगा, लेकिन पुलिस ने वापस कर दिया। इस बीच मिल के कर्मचारियों ने किसान का गन्ना डोंगे में डाल दिया, जिससे सबूत मिट जाए। इस घटतौली की जानकारी होने पर छह की संख्या में किसानों ने घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर भाजपा नेता आलोक तिवारी, विवेकानंद पांडेय, रामसहाय दुबे, धर्मेंद्र राव, प्रिंस मद्धेशिया आदि ने कांटे के पास धरना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी डीएम और अन्य अधिकारियों को दी गई। धरना दे रहे लोगों का कहना था कि जब तक घटतौली के लिए जिम्मेदार पर कार्रवाई नहीं की जाती, धरना जारी रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
खड्डा। खड्डा चीनी मिल में फिर घटतौली उजागर होने से किसान नाराज हो गए हैं। एक किसान के टेलर से 20 क्विंटल गन्ना की घटतौली के बाद परेशान किसान ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने बैरंग लौटा दिया। इसकी जानकारी होने पर भाजपा कार्यकर्ता मिल पर पहुंचकर तौल कांटे के पास धरना शुरू कर दिए।
विज्ञापन


अभी कुछ ही दिन पहले हुई घटतौली का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार को फिर घटतौली की बात सामने आ गई। खड्डा थानाक्षेत्र के कोपजंगल गांव के निवासी सुभाष पत्नी रंभा के सप्लाई टिकट पर गन्ना टेलर से लेकर मिल पर पहुंचे।
विज्ञापन


उनका गन्ना जब मिल के कांटे पर तौल हुआ तो वजन 30 क्विंटल 70 किलोग्राम हुआ तथा उनके टेलर का वजन 24 क्विंटल था। ऐसे में उनका गन्ना छह क्विंटल ही हुआ। इसे देखकर सुभाष के आश्चर्य का ठिकाना न रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान के एतराज पर दूसरे कांटे पर तौल हुआ तो वजन 55 क्विंटल हो गया। इसके बाद नाराज किसान टेलर छोड़कर सीधे खड्डा थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगा, लेकिन पुलिस ने वापस कर दिया। इस बीच मिल के कर्मचारियों ने किसान का गन्ना डोंगे में डाल दिया, जिससे सबूत मिट जाए।

इस घटतौली की जानकारी होने पर छह की संख्या में किसानों ने घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर भाजपा नेता आलोक तिवारी, विवेकानंद पांडेय, रामसहाय दुबे, धर्मेंद्र राव, प्रिंस मद्धेशिया आदि ने कांटे के पास धरना शुरू कर दिया।


इसकी जानकारी डीएम और अन्य अधिकारियों को दी गई। धरना दे रहे लोगों का कहना था कि जब तक घटतौली के लिए जिम्मेदार पर कार्रवाई नहीं की जाती, धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed