{"_id":"5cec2dc5bdec2207132d766a","slug":"rape-with-class-six-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठवीं की छात्रा से दो युवकों ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छठवीं की छात्रा से दो युवकों ने किया दुष्कर्म
Tue, 28 May 2019 12:04 AM IST
राकेश पांडेय
kushinagar
kushinagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 28 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
marital rape
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवापट्टी (कुशीनगर)। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छठवीं कक्षा की छात्रा के साथ एक सप्ताह पूर्व दो युवकों ने सामूूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले को दबाने के लिए गांव में पंचायत हुई और 20,000 रुपये में छात्रा की अस्मत का सौदा किया गया। पीड़िता की मां को रकम देकर वीडियो बनाया और फिर रकम वापस ले ली। घटना की सूचना पर हिमाचल प्रदेश कमाने गए पिता ने घर लौटकर ऐसा आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
पीड़िता के पिता का आरोप है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा छह में पढ़ती है। 21 मई की रात नौ बजे गांव के ही दो युवक दरवाजे पर टहल रही उसकी बेटी को उठा ले गए। आरोप है कि दोनों युवकों ने बारी-बारी से उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। सुबह चार बजे गांव के बाहर बेटी को छोड़कर आरोपी भाग गए। आरोपियों ने बेटी को धमकी दी कि घटना की जानकारी किसी को दी तो उसे जान से मार देंगे। उसी दिन पत्नी ने बरवापट्टी पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने मामले को दबाने के लिए पंचायत की और उसकी बेटी की इज्जत की कीमत 20 हजार रुपये लगाई। रुपये पत्नी को देकर वीडियो बनाया, फ़िर वापस ले लिया। घटना के वक्त वह हिमाचल प्रदेश कमाने गया था। पत्नी ने मोबाइल पर घटना की जानकारी दी तो वह घर आया। उसने सोमवार को फिर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ बरवापट्टी श्रीप्रकाश ने बताया कि एक सप्ताह पहले तहरीर मिली थी, फिर दोनों पक्षों ने पंचायत करने की बात बताई थी। जबकि एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि ऐसी सूचना उनके संज्ञान में नहीं है। मामले का पता कराएंगे और यदि तहरीर मिलेगी तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
युवती से छेड़छाड़, विरोध पर पिटाई
पटहेरवा। घर में सो रही पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ उसी के गांव के एक युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप है। विरोध करने पर पिटाई करने की शिकायत भी की गई है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। युवती के पिता ने तहरीर में बताया है कि 24 मई की रात करीब बारह बजे उनकी पुत्री घर में अकेली थी। सोते समय पड़ोस का एक युवक गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर युवती के पिता और चाचा ने पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया था। हालांकि, वह छुड़ाकर वहां से भाग गया। पुलिस ने रविवार की देर रात आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया।