फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Made sail to 18 trucks in sand.

बालू लदे 18 ट्रकों को किया सीज।

Sat, 11 Nov 2017 11:34 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 11 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Made sail to 18 trucks in sand.
ट्रक - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। शुक्रवार की देर रात बांसी से सीओ सदर ने बालू लदे 18 ट्रक पकड़ा। पुलिस को आते देख चालक और तस्कर ट्रक छोड़कर पहले ही भाग निकले। सीओ की सूचना पर एसडीएम सदर और कोतवाल भी पहुंचे। सभी ट्रकों को रवींद्रनगर पुलिस चौकी पर लाकर सीज कर दिया गया। अग्रिम कार्रवाई के लिए इसकी सूचना खनन विभाग को भी दी गई है। 
विज्ञापन


सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि अवैध बालू लदे ट्रक बिहार से बांसी होते हुए पडरौना की तरफ आ रहे हैं। वह कुछ पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। जैसे ही चालक बालू लदे ट्रक लेकर वहां पहुुंचे, पुलिस को देखते ही ट्रक को छोड़कर भाग चले। ट्रकों में तस्कर भी नहीं थे। 
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि इसकी सूचना उन्होंने एसडीएम सदर अजय नारायण सिंह और पडरौना के कोतवाल डॉ. विनय प्रकाश राय को दी। वह भी मयफोर्स पहुंचे। उसके बाद सभी ट्रकों को रवींद्रनगर पुलिस चौकी लाकर उन्हें सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खनन निरीक्षक सौरभ गुप्ता ने बताया कि बालू लदे उन 18 ट्रकों पर अवैध परिवहन, ओवरलोड और एमवी एक्ट में कार्रवाई हुई है। बालू बिहार से आ रहा था। इसकी जांच पूरी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed