{"_id":"5798f93c4f1c1bc06121e53c","slug":"in-school-field-fell-hightension-line-girl-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय परिसर में गिरा बिजली का तार, बालिका झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्यालय परिसर में गिरा बिजली का तार, बालिका झुलसी
kushinagar
Updated Wed, 27 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
घ्टना
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीराज। तरया सुजान थानाक्षेत्र के भगवानपुर में बुधवार को हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से उसकी चपेट में आकर दस वर्षीय बालिका झुलस गई। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए पीएचसी तरया सुजान ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
बुधवार की सुबह भगवानपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बच्चे खेल रहे थे। उसी समय विद्यालय के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार शार्ट सर्किट की वजह से टूटकर परिसर में गिर गया। इससे भगवानपुर निवासी कुन्दन पटेल की दस वर्षीय पुत्री दुर्गावती चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन विद्यालय के लोगों ने बच्ची के परिवार के लोगों को सूचना दी। परिवार के लोग झुलसी बच्ची को तरया सुजान पीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने झुलसी बच्ची को गोरखपुर रेफर कर दिया।