फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   in accident crother died, oter injured

हादसे में घायल भाई की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 26 Jul 2016 11:10 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Tue, 26 Jul 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
in accident crother died, oter injured
अपराध्ाध - फोटो : santosh verma
तुर्कपट्टी। कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत कसया-तमकुही मार्ग पर सपहा बाजार के नौकटोला गांव के पास सोमवार की देर रात हुई मार्ग दुर्घटना में घायल छह लोगों में शामिल सगे भाइयों में से एक की मौत हो गई। दूसरे भाई समेत पांच लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। मंगलवार की भोर में हुई मौत से गांव में मातम छा गया है। 
विज्ञापन


सोमवार की रात कसया से सवारी भरकर एक टेंपो तुर्कपट्टी जा रहा था। नौकटोला गांव के पास सामने से तेज गति से आ रहे कार से टेंपो की सीधी टक्कर हो गई। टेंपो पर सवार तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम झनकौल निवासी आरिफा (18) पुत्री इलियास, इलियास (50) पुत्र सदाकत, मुजफ्फर (32) शमीम (25), सरिता (15) पुत्री बनारसी तथा कुरमौटा निवासी मालती(45) पत्नी लखन बीन, जीतई (45) पुत्र बदरी घायल हो गए थे। सभी घायलों को लोगों ने सीएचसी कसया भिजवाया। कसया सीएचसी के डॉक्टरों ने घायल सगे भाइयों शमीम और मुजफ्फर तथा मालती की स्थिति नाजुक होने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। शेष तीन का इलाज सीएचसी पर ही चल रहा था। मंगलवार के भोर में घायल मुजफ्फर की स्थिति बिगडने पर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। गोरखपुर लेकर जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई। मुजफ्फर कसया में रिक्शा चलाता था और सोमवार की रात वहीं से घर लौट रहा था। मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया।  इस संबंध में थानाध्यक्ष कसया विनय पाठक ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। गाड़ी कब्जे में ले ली गई है। मुकदमा दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed