{"_id":"577fec6a4f1c1be42f7fb1c7","slug":"in-accident-bride-groom-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दूल्हा, दुल्हन समेत सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में दूल्हा, दुल्हन समेत सात घायल
kushinagar
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छितौनी। दुल्हन को विदा कराकर शुक्रवार की सुबह वापस जा रहे लोगों का वाहन एनएच पर स्थित चलंतवा पुल के निकट अनियंत्रित हो गया। पेड़ से टकराने के बाद वाहन छह फिट गहरे गड्ढे में गिर गया। इस दुर्घटना में दूल्हा-दुल्हन सहित उनके परिवार के कुल छह लोग तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गांववालों की मदद से उन्हें खड्डा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उनमें से छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के दौरान चालक भाग निकला।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बुलहवा ग्राम सभा के बड़हरवा टोला निवासी राजेश मुसहर के घर नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रायपुर फुलवरिया निवासी शंकर के पुत्र फेंकू की बृहस्पतिवार की रात बारात आई थी। वैवाहिक कार्यक्रम सकुशल संपन्न होने के बाद शुक्रवार की सुबह बारात विदा हो गई। एक वाहन में दूल्हा फेंकू (25), उनके पिता शंकर (52), दुल्हन मनीषा (21), दूल्हे के छोटे भाई हरिलाल (आठ), दुल्हन की बहन रवीना (12), सीता (छह), चालक और एक अन्य व्यक्ति बैठा था। तकरीबन आठ बजे इनका वाहन एनएच पर स्थित चलंतवा पुल के निकट पहुंचा ही था कि चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन अनियंत्रित होकर पलटने के बाद छह फिट गहरे गड्ढे में जा गिरा। इस बीच चालक तो भाग निकला, लेकिन इस दुर्घटना में अन्य सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े और गाड़ी से बाहर निकाले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उसके बाद सभी घायलों को खड्डा की सीएचसी में भर्ती कराया गया। इनमें दूल्हा फेंकू और उसकी साली सीता के सिर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दूल्हा-दुल्हन सहित छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि रवीना का इलाज सीएचसी में ही चल रहा है। इस संबंध में एसओ सौदागर राय का कहना है कि घायलों को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहां घायलों का इलाज चल रहा है।
अनियंत्रित वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति घायल
तमकुहीराज। सेवरही थाना क्षेत्र के गांव गौरी इब्राहिम निवासी एक व्यक्ति को दरवाजे पर सोते समय अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोगों ने उसे तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गौरी इब्राहिम गांव के निवासी भूपेंद्र प्रसाद (20) बृहस्पतिवार की रात अपने दरवाजे पर सो रहे थे। बताया जा रहा है कि मध्य रात्रि अनियंत्रित एक लग्जरी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। भूपेंद्र के परिवार के लोगों ने वाहन चालक के विरुद्ध मुकामी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।