फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Husband and mother in murder case

पति और सास पर हत्या का केस

Mon, 09 Nov 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Mon, 09 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
रामकोला। थानाक्षेत्र के खोड़हा में बीते छह नवंबर को एक विवाहिता की मौत
विज्ञापन
हो जाने के मामले में पति और सास पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मुकदमा विवाहिता के पिता की तहरीर पर दर्ज किया है। कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के गांव चकिया निवासी ओमप्रकाश मिश्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की शादी रामकोला थानाक्षेत्र के बरडा खोड़हा निवासी जगदंबा के साथ हुई थी। बेटी के ससुराल पक्ष के लोग बाइक की मांग कर रहे थे।

तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया है कि छह नवंबर को बेटी सरिता की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया गया है। उधर, विवाहिता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति जगदंबा और सास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमला यादव ने कहा कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापामारी कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed