फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electrician's death, people have been Road Bloked.

बिजली मिस्त्री की मौत, लोगों ने जाम की सड़क

Wed, 25 Oct 2017 11:34 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 25 Oct 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Electrician's death, people have been Road Bloked.
फाइल फाेटाो - फोटो : अमर उजाला
फाजिलनगर। बुधवार को दोपहर बाद फाजिलनगर बाजार में बकाया बिजली बिल वसूलने के दौरान एक कनेक्शन काटने पोल पर चढ़े बिजली विभाग प्राइवेट बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए। नाराज लोगों ने एक घंटे तक फाजिलनगर बाजार में हाइवे जाम रखा। बिजली विभाग के एक्सईएन कसया ने फोन पर लोगों को आश्वासन दिया कि बिजली मिस्त्री के परिवार को विभाग की तरफ से मुआवजा दिलाया जाएगा तथा लापरवाही बरतने वाले विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस आश्वासन पर जाम खत्म हुआ। 
विज्ञापन


फाजिलनगर के विद्युत कर्मी बुधवार को दोपहर बाद फाजिलनगर बाजार के शहिद बाबा की गली में बकाएदारों का कनेक्शन विच्छेदन कर रहे थे। इस दौरान एक पोल पर चढ़े उपकेंद्र में कार्यरत बिजली मिस्त्री पिंटू प्रसाद की करंट लगने से मौत हो गई। पटहेरवा थाना क्षेत्र के रजवटिया गांव के मथौली टोला निवासी पिंटू की मौत देखकर कुछ कर्मचारी चुपचाप खिसक लिए। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिवारीजन व बाजार के कई लोग शव लेकर फाजिलनगर उपकेंद्र पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारी भी ताला बंद कर खिसक गए। कुछ देर तक शव उपकेंद्र में रखने के बाद लोग बघौचमोड़ पर फोरलेन सड़क जाम कर दिए। बिजली मिस्त्री की मौत व सड़क जाम की जानकारी पर वहां भीड़ जुट गई। माहौल गरमाता देख मौके पर पटहेरवा के अलावा कसया, तरयासुजान व हाटा कोतवाली पुलिस बुला ली गई। कुछ ही देर में एएसपी हरिगोविंद भी घटना स्थल पर पहुंच गए। लोग बिजली विभाग के अफसरों को इस मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

 
पटहेरवा एसओ उमाशंकर यादव ने बिजली विभाग के अफसरों से वार्ता की। इसके बाद विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, व्यापार मंडल फाजिलनगर के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, महामंत्री व्यास सिंह व प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में एक्सईएन कसया ने फोन पर यह आश्वासन दिया कि मृत बिजली मिस्त्री के घरवालों को विभाग की तरफ से उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। इसके अलावा मामले की जांच कर लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद जाम खत्म हुआ और पटहेरवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed