फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Devotees of the vehicle overturned, killing one

श्रद्धालुओं का वाहन पलटा, एक की मौत

Mon, 08 Feb 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Mon, 08 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। नेपाल के त्रिवेणी से स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा वाहन सोमवार को अनियंत्रित होकर बगहां-वाल्मीकिनगर मार्ग पर भेड़िहारी गांव के पास पलट गया। इसमें चालक सहित 20 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



घायलों की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंच गए। सभी घायलों को बगहां के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल छह लोगों को बेतिया रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज बगहां में चल रहा है।
विज्ञापन



सभी घायल कप्तानगंज और रामकोला थानाक्षेत्र के हैं। मौनी अमावस्या पर रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार और महुआडीह गांव के चालक सहित 20 लोग त्रिवेणी नारायणी में स्नान करने गए थे। मालवाहक वाहन से सभी लोग सोमवार को घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में वाल्मीकिनगर-बगहां मुख्य मार्ग पर स्थित जंगल के रास्ते आ रहे थे। जैसे ही वाहन भेड़िहारी गांव के पास पहुंचा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया और पलट गया। उसमें सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े और हादसे की सूचना पुलिस और एसएसबी के जवानों को दी। जवान घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए।


सभी घायलों को लगभग 30 किलोमीटर दूर बगहां अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शाकिर पुत्र मोहम्मद खलील उम्र 50 वर्ष निवासी चितहां शुक्लपट्टी थाना कप्तानगंज को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शाकिर वाहन का चालक बताया जा रहा है।

उसके अलावा लीला देवी, नगीना देवी, बिंदा देवी, बिंदू तिवारी, सोनू पासवान, लखिया देवी को गंभीर चोट आने के कारण बेतिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल श्रवण कुमार, शकुंतला देवी, सुरेशचंद्र सिंह, राजपती देवी, सुनीता देवी, सूरसती देवी, संगीता देवी, राबड़ी देवी, मीना देवी, रामपति, उमरावती, कृष्ण कुमार, बलराम प्रसाद का इलाज बगहां में चल रहा है।


इस संबंध में वाल्मीकिनगर के थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप का कहना था कि वाहन पलटने से जो लोग घायल हुए हैं, उन सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे में घायल सभी लोग कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed