{"_id":"571bb5d04f1c1bf9288b493c","slug":"deserted-house-broken-into-and-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनसान घर का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुनसान घर का ताला तोड़कर चोरी
कुशीनगर
Updated Sat, 23 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
घर में चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनसान घर का ताला तोड़कर चोरी
रामकोला। सेवानिवृत्त चीनी मिल कर्मचारी के घर का ताला काटकर शुक्रवार की रात चोरों ने आभूषण, नकदी और सामान चुरा लिया। उस परिवार के सभी लोग सलेमपुर बारात करने गए थे। शनिवार की सुबह बारात से लौटने पर सामान गायब देख रोने-बिलखने लगे।
लोगाें ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है। हाइडिल रोड निवासी भीमसेन शर्मा के लड़के की शुक्रवार को शादी थी। पूरा परिवार बेटे की बारात लेकर सलेमपुर चला गया।
घर पर कोई नहीं था। रात में चोर उनके घर के मेन गेट का ताला काटकर अंदर दाखिल हो गए। उनके घर में रखी आलमारी को तोड़कर गहने, नकदी और अन्य सामान चुरा ले गए। शनिवार को भीमसेन बारात के साथ घर आए तो दरवाजे पर पहुंचते ही ताला टूटा मिला।
विज्ञापन
कमरे में दाखिल हुए तो सभी सामान बिखरे थे। आलमारी भी टूटी हुई थी। यह देख उनके परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर एसओ अनिल सिंह पहुंचे। उन्होंने शीघ्र ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया।