फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   child dead body found in sefty tank.

टैंक में बालक का शव मिला, हत्या की आशंका

Sun, 29 May 2016 11:48 PM IST
कुशीनगर/ ब्यूरो
कुशीनगर/ ब्यूरो Updated Sun, 29 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
child dead body found in sefty tank.
बालक की सूचना पर लोग पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हाटा/कप्तानगंज, शनिवार की सुबह बोदरवार रेलवे स्टेशन के पास कर्मचारियों के जर्जर आवास के खुले सेफ्टी टैंक में बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।
कप्तानगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बोदरवार रेलवे स्टेशन परिसर के दक्षिण दिशा में कर्मचारियों के लिए आवास बना हुआ है।
जर्जर हो चुके इन आवासों में अब कोई कर्मचारी नहीं रहता है। शनिवार की सुबह कुछ लोग उधर से गुजरे तो आवास के पीछे बने शौचालय के खुले सेफ्टी टैंक में बालक का पैर दिखा।
विज्ञापन

लोगों ने शोर मचाया तो स्टेशन परिसर और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ वहां जुट गई। लोगों ने कप्तानगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बालक के शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। लोग इस बात की आशंका जता रहे थे कि बालक की हत्या कर शव को सेफ्टी टैंक में डाला गया होगा।

पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ चौथी राम ने बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed