भैंसे के हमले से सास की मौत, बहू समेत दो घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अगस्त को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सरिसवा गांव में एक भैंसा नट समुदाय की आबादी की ओर पहुंचा तो कुछ लोगों ने उसे लाठी-डंडे से दौड़ाकर पीटा और आबादी से हटाने का प्रयास किया।
इस पर भड़का भैंसा गांव के बाहर खेत में बहू मंगरी के साथ काम कर रही मदनिया पत्नी नसरुद्दीन (65) और सैदुन पत्नी हदीश (45) पर हमला कर दिया। मदनिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंगरी और सैदुन गंभीर रूप से घायल हो गईं।
गांववालों की मदद से दोनों महिलाओं को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मदनिया के पति नसरुद्दीन लगभग तीन वर्ष से लकवाग्रस्त हैं। उनकी सेवा की जिम्मेदारी भी मदनिया पर थी।
इस घटना के बाद से नसरुद्दीन का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि भैंसे के हमले से पत्नी की मौत हो गई, जबकि बहू मंगरी के कमर की हड्डी टूट गई है। वहीं सैदुन के गले की हड्डी टूटी है। गरीब परिवार के होने के कारण इनके इलाज के लिए चंदा एकत्र किया जा रहा है।
भैंसे के डर से लोगों ने घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। इस संबंध में हल्का दरोगा देवेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है । गांव में पुलिस भेजी गई है।