फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Brown sugar, two arrested with ganja

ब्राउन सुगर, गांजा के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 05 Apr 2016 11:38 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Tue, 05 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Brown sugar, two arrested with ganja
दो व्यक्तियों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। सेवरही थाने की पुलिस और स्वॉट टीम के संयुक्त प्रयास से सोमवार की रात बनरहा रेग्युलेटर के पास नहर की पटरी पर दो व्यक्तियों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक व्यक्ति के पास गांजा और ब्राउन सुगर बरामद हुआ तो दूसरे के पास से ब्राउन सुगर और चरस मिला। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


एसपी दीपक कुमार भट्ट ने मंगलवार को पुलिस लाइंस में पत्रकारों को बताया कि एसओ सेवरही और स्वॉट प्रभारी के संयुक्त प्रयास से सोमवार की रात तकरीबन साढ़े नौ बजे दोनों तस्करों को पकड़ा गया।
विज्ञापन


एसपी के मुताबिक राजेश उर्फ राकेश पासवान निवासी लक्ष्मीपुर कुर्मीपट्टी थाना नेबुआ नौरंगिया के पास 300 ग्राम ब्राउन सुगर और 7.5 किलोग्राम गांजा मिला, जबकि हीरालाल चौरसिया निवासी गौरा बाजार थाना कटेया जनपद गोपालगंज बिहार के पास 200 ग्राम चरस और 275 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि ये दोनों नशीले पदार्थोें को थोक में खरीदकर लाते हैं और फुटकर में बेचते हैं। राजेश पर महराजगंज के निचलौल थाने में केस दर्ज है और वह जेल भी जा चुका है। इनकी गिरफ्तारी में सेवरही एसओ संजय राय, स्वॉट टीम प्रभारी शैलेश सिंह के अलावा महेंद्र यादव, अनिल तिवारी, अभिमन्यु सिंह, रणजीत, विनोद राय, रामभरोसे यादव, रणविजय सिंह, संदीप भाष्कर, संतोष, बृजेश कुमार राय, रामसदन यादव, असद अहमद और कमलेश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed