{"_id":"58d017004f1c1be5431a2a5a","slug":"a-youth-body-found-hanging-in-jungle","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
kushinagar
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खड्डा।
वाल्मीकि रिजर्व टाइगर प्रोजेक्ट के जंगल में सोमवार को एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। युवक करीब 15 दिन पहले रजही रेता क्षेत्र से गायब हुआ था। यहां वह अपने फूफा के घर रह रहा था।
नौरंगिया एसओ हरेंद्र पासवान के अनुसार यह शव भैरोंगज थाना क्षेत्र के मसहवा गांव निवासी नरसिंह पासवान के पुत्र उपेंद्र का है। उपेन्द्र अपने फूफा नौरंगिया निवासी अशर्फी पासवान के घर आया था। बीते पांच मार्च को वह फूफा का गन्ना लादने बिहार के रजही रेता में गया था और वहीं से गायब हो गया। परिवारीजनों की सूचना पर पुलिस युवक की खोजबीन कर रही थी। सोमवार को एक युवक का शव सड़े गले हालत में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के नौरंगिया जंगल में पेड़ से लटके होने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। एसओ के अनुसार मृत युवक के फूफा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।