फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A fire burned 90 house

आग लगने से 90 घर जलकर राख

Mon, 25 Apr 2016 11:26 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Mon, 25 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
A fire burned 90 house
पटहेरवा थानाक्षेत्र के पचरुखिया गांव में आग लगने से नौ घर जल गए। ­ - फोटो : अमर उजाला
पडरौना (कुशीनगर)। आग ने सोमवार को भी भीषण तबाही मचाई। पटहेरवा थानाक्षेत्र के पचरुखिया गांव में आग लगने से नौ घर जल गए। इसके अलावा जिले के अहिरौली, भैसहां, परशुरामपुर सहित कई अन्य गांवों में भी आग से भीषण तबाही हुई। वहां तकरीबन 50 घर जल गए तो वहीं नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के एक गांव में 31 घर जलकर नष्ट हो गए। इस तरह जिले में कुल 90 घरों की जलने की सूचना है।
विज्ञापन


फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार पटहेरवा थानाक्षेत्र के पचरुखिया गांव में तेज हवा के कारण आग की लपटों ने राधा प्रसाद, कैलाश गुप्ता, लुटावन गुप्ता, श्याम नारायण गुप्ता, श्री प्रसाद, बीरन, जितेंद्र और रामनरेश के घर भी जल गए। सूचना देने के दो घंटे बाद अगिभनशमन दस्ता पहुंचा, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।
विज्ञापन


कसया प्रतिनिधि के अनुसार थानाक्षेत्र के अहिरौली राय, भैसहां, परशुरामपुर और चिउटहां में सोमवार की दोपहर लगी आग में लगभग 50 घर जल गए। वहीं पिपरा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नरचोचवा गांव के धर्मपुर टोले में आग से 31 घर जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की इस घटना में तीन मवेशी भी गंभीर रूप से झुलस गए। नरचोचवा ग्राम पंचायत के धर्मपुर टोला निवासी पारस चौहान के घर से सोमवार की दोपहर अचानक आग की लपटें उठने लगीं। शोर हुआ तो लोग पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन हवा के तेज थपेड़ों की वजह से आग काबू में नहीं हो रही थी।

नेबुआ नौरंगिया के एसओ शैलेष सिंह पहुंचे और फ ायर ब्रिगेड को सूचित करने के बाद आग बुझाने में गांववालों की मदद करने लगे। लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद आग बुझा ली गई, लेकिन तब तक रामअधार, गुड्डू, राम आशीष, दुक्खी, छोटेलाल, ज्ञानचंद, सुरेंद्र, शिवनाथ, अंगद आदि के घर नष्ट हो चुके थे।

हियुवा नेता राजन जायसवाल भी पहुंचे थे और पीड़ितों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराने के उपाय में लगे हुए थे। बुधवार को शिवनाथ चौहान के  बेटे राजेंद्र की बारात जाने वाली है। अधिकांश मेहमान आ चुके हैं और सारी तैयारियां पूरी थीं।


आग की वजह से खुशियां दु:ख में बदल गईं। एक ओर शिवनाथ के घर से धू धू कर आग की लपटें उठ रही थीं, दूसरी ओर उनके परिवार के सदस्य घर आए    मेहमानों की क्षति को लेकर सिर धुन रहे थे। एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ला अगिभन प्रभावित गांवों में गए और जायजा लिया। उन्होंने मातहतों से क्षति का आंकलन कराकर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed