{"_id":"5989c3644f1c1b5e788b4686","slug":"91502200676-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, एसपी से शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सऊदी अरब भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, एसपी से शिकायत
Updated Tue, 08 Aug 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के जंगल धर्मपुर विशुनपुरा गांव के एक व्यक्ति ने अपने बेटे को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का कुछ व्यक्तियों पर आरोप लगाया है। उन्होंने मंगलवार को एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जंगल धर्मपुर विशुनपुरा निवासी अब्दुल कलाम ने बताया कि खड्डा क्षेत्र के दो व्यक्तियों ने बताया था कि उनके पास सऊदी अरब में चालक के लिए वीजा है। 15 हजार रियाल प्रति माह पगार मिलेगी, जो छह महीने बाद बढ़कर दो हजार रियाल हो जाएगी। अब्दुल कलाम ने बताया कि उन व्यक्तियों के झांसे में आकर उन्होंने 27 अप्रैल 2017 को एक लाख पच्चीस हजार रुपये दे दिया। उसके बाद साजिद 29 मई को लखनऊ से सऊदी अरब चला गया।
आरोप है कि वहां कपिल ने साजिद से चालक का काम न कराकर लोडर का काम कराने लगा। इसके अलावा उसका उत्पीड़न भी किया जाता था। मोबाइल छीन लिया गया, ताकि वह घर पर सूचना न दे सके। कुछ दिन बाद साजिद ने दूसरे के मोबाइल से फोन कर आपबीती सुनाई। एजेंटों से कई बार इस बारे में कहने पर उन लोगों ने लड़के को बुलाने के लिए एक लाख छब्बीस हजार रुपये मांगे। किसी तरह यह रकम जुटाकर देने के बाद साजिद 16 जुलाई को घर आया। इसकी तहरीर 31 जुलाई को खड्डा थाने में दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।