{"_id":"5c60685bbdec2273ed39ba40","slug":"81549822043-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनी.","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सनसनी.
विज्ञापन
नहर में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
हाटा। रविवार को हाटा कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरा व मधवापुर के बीच से गुजरी नहर में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकला और शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शव का शिनाख्त नहीं हो सका।
हाटा कोतवाली के गांव विशुनपुरा और मधवापुर के बीच से होकर बहने वाली नहर में रविवार की दोपहर एक युवक का शव देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के कई गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।