फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   विशुनपुरा ब्लाक के नरचोचवा गांव का मामला

विशुनपुरा ब्लाक के नरचोचवा गांव का मामला

Fri, 31 Aug 2018 11:06 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
विशुनपुरा ब्लाक के नरचोचवा गांव का मामला
कोटे की दुकान के चयन के लिए बीडीओ को घेरा
विज्ञापन

फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
जटहां बाजार। विशुनपुरा ब्लाक के नरचोचवा गांव के लोगों ने शुक्रवार की दोपहर में बीडीओ का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कोटे की दुकान चयन की प्रक्रिया पूरी कराए जाने के लिए बीडीओ ज्ञापन सौंपा गया। लोगों का कहना था कि कोटेदार की मृत्यु के बाद दुकान रिक्त चल रहा है। जिससे राशन उठान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने चेतावनी दी कि शीघ्र दुकान चयन की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो वे आंदोलन करेंगे। विशुनपुरा ब्लॉक के नरचोचवा गांव के कोटेदार का कुछ महीने पूर्व मौत हो गई थी। मृतक कोटेदार की पत्नी ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर वरीयता के क्रम में उनके नाम से दुकान आवंटन किए जाने की मांग की गई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने बीडीओ को कार्रवाई का निर्देश दिया। 28 अगस्त को बीडीओ और एडीओ पंचायत गांव में खुली बैठक करने गए। जहां हंगामे के बाद लोगों ने उनके वाहन को आधे घंटे तक रोके रखा। शुक्रवार को लोगों ने ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर बीडीओ अंबरीश कुमार सिंह का घेराव कर उन्हें ज्ञापन सौंपकर खुली बैठक कर नए सिरे से कोटे का चयन करने की मांग की। इस दौरान रमेश राय, गोरख प्रसाद, प्रेमप्रकाश कुशवाहा, सीताराम, संतोष कुशवाहा, रामप्रीत, रमाकांत, हरेंद्र और रमेश सिंह आदि मौजूद थे। बीडीओ अंबरीश कुमार सिंह ने बताया कि नरचोचवा गांव के लोग ब्लॉक पर आए थे। गाइड लाइन के तहत कोटे की दुकान का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed