फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बहनोई को कमरे में बंद कर पीटने का आरोप

बहनोई को कमरे में बंद कर पीटने का आरोप

Wed, 08 May 2019 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
बहनोई को कमरे में बंद कर पीटने का आरोप
खड्डा। नगर पंचायत खड्डा में बहन- बहनोई का विवाद सुलझाने आए सालों पर बहनोई को कमरे में बंद कर मारने पीटने का आरोप लगा है। खड्डा उपनगर निवासी बलबीर की शादी बिहार के बगहा थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में हुई है । पारिवारिक कलह की वजह से पत्नी छह माह से मायके में रह रही है। बहन- बहनोई का विवाद सुलझाने के लिए बलबीर के दो साले अमरेंद्र व मन्नू सोमवार की रात लगभग नौ बजे पहुंचे व साले बहनोई में बातचीत होने लगी। उसी दौरान मामला बिगड़ गया और कहासुनी से शुरू हो गई। विवाद गाली गलौज के बाद मारपीट में तब्दील हो गई ।आरोप है कि दोनों सालों ने बहनोई को कमरे में बंद कर बुरी तरह पिटाई कर दी। बलबीर के शोर मचाने पर आस-पास के लोग जुट गए । लोगों का आक्रोश देख साले बाइक से भागने के प्रयास में गिर गए। मौके पर ही बाइक छोड़ कर भाग निकले ।नाराज लोगों ने बाइक तोड़ डाली। मंगलवार को पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed