फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सिपाही ने किया किशोरी से दुष्कर्म, उग्र भीड़ ने चौकी में की तोडफोड़

सिपाही ने किया किशोरी से दुष्कर्म, उग्र भीड़ ने चौकी में की तोडफोड़

Fri, 15 Feb 2019 10:34 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 15 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
सिपाही ने किया किशोरी से दुष्कर्म, उग्र भीड़ ने चौकी में की तोडफोड़
कुशीनगर में पुलिस चौकी पर रखे मेज को तोड़ते आक्रोशित लोग। - फोटो : अमर उजाला
जटहां बाजार/कुशीनगर। किशोरी के साथ सिपाही के दुष्कर्म करने से नाराज लोगों ने जटहा थाना क्षेत्र के मंसाछापर पुलिस चौकी पर शुक्रवार को जमकर तोड़फोड़ की। यही नहीं, भीड़ ने आरोपी सिपाही पर कार्रवाई की मांग लेकर चौकी के सामने सड़क जाम कर दी और धरने पर बैठ गए। ढाई घंटे तक लोग पुलिस के विरोध में नारे लगाते रहे। भीड़ का तेवर देखकर चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी पहले ही भाग निकले। कुछ ही देर में कई थानों की फोर्स और पीएसी के साथ एएसपी भी पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर आरोपी सिपाही पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर लोग वहां से हटे। हालांकि जाते-जाते लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया। साथ ही चौकी में आग लगाने की भी कोशिश की जिसे पुलिस वालों ने बुझा दिया। चौकी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी शाम साढ़े चार बजे मंसाछापर पुलिस चौकी के पास लगे हैंडपंप से पानी भरने गई थी। इसी दौरान 2018 बैच का एक सिपाही उसे कमरे में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिवार को आपबीती बताई। उसके बाद जब लोगों को जानकारी हुई तो वे पुलिस चौकी पहुंच गए। उग्र भीड़ ने चौकी में रखे मेज, कुर्सियां तोड़ दीं। आरोपी पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की मांग लेकर भीड़ ने पुलिस चौकी के सामने पडरौना- बलकुड़िया मार्ग जाम कर दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। सूचना पर जटहां, नेबुआ, हनुमामगंज, कोतवाली पडरौना समेत कई थानों की पुलिस और पीएसी भी पहुंच गई, लेकिन उग्र भीड़ शांत नहीं हुई। बाद में एएसपी हरिगोविंद मिश्रा पहुंचे। उन्होंने पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर भीड़ वहां से हटी। एसपी राजीव नारायन मिश्र ने बताया कि सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा। आरोपी सिपाही को अभिरक्षा में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed