फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   tension due to rampage

कप्तानगंज के मंगल बाजार में तनाव का माहौल

Sun, 30 Dec 2018 11:20 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 30 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
tension due to rampage
कप्तानगंज के मंगल बाजार में अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते विधायक रामानन्द बौद्ध । - फोटो : अमर उजाला
कप्तानगंज। नगर पंचायत कप्तानगंज के मंगल बाजार में अलाव की लकड़ी के लिए शनिवार की शाम हुई मारपीट से कस्बे में तनाव का माहौल है। भाजपा और हियुवा के लोगों ने रविवार को पुलिस की कार्य प्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। बाद एएसपी के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ और व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोलीं।
विज्ञापन


एहतियात के तौर पर तीन थानों की पुलिस मुस्तैद है। इधर, हत्या के प्रयास और डकैती के दर्ज मामले में पुलिस ने एक आरोपी को स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन


नगर पंचायत कप्तानगंज में शनिवार की देर शाम मारपीट में चार लोग घायल हो गए थे। लोगों ने उन्हें कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को जिला अस्पताल और एक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस इस मामले में आठ नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, छिनैती का केस दर्ज किया था। लेकिन, गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट भाजपा व हियुवा कार्यकर्ता रविवार सुबह मंगल बाजार में प्रशासन विरोधी नारे लगाने लगे। सूचना पर रामकोला विधायक रामानंद बौद्ध और हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजय सहित मुन्ना पहुंच गए। बाद में एएसपी हरिगोविंद मिश्र, सीडीओ रामसूरत पांडेय, एसडीएम विपिन कुमार भी आ गए।

अधिकारियों ने जल्द से जल्द अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया। उसके बाद माहौल शांत और व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोलीं। हालांकि सुबह से नगर का माहौल कई बार बनता-बिगड़ता दिखा। एहतियात के तौर पर अभियुक्तों के घर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस अधिकारी डाक बंगले में कैंप कर रहे हैं।


मौके पर रामकोला, नेबुआ नौरंगिया और अहिरौली बाजार थाने की पुलिस मुस्तैद रही। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, जिला महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय, पूर्व विधायक अतुल सिंह, राजेश्वर सिंह, राम प्रताप सिंह, बैजनाथ कसौधन, बैजनाथ गुप्ता, विनोद खेतान, हरेराम गुप्त, विशाल सिंह, विजय कनौजिया, त्रिपुरारी पांडेय, विशाल, राजेश साहनी, विश्वजीत, गोविंद राव, अध्यक्ष प्रतिनिथि शिवशंकर अग्रहरि, रमेश मोदनवाल, रवींद्र गोंड, विपिन गुप्त, मनोज अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed