{"_id":"5bddee7abdec22694b42bae6","slug":"61541271162-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निर्देश पर टीम ने की छापामारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम के निर्देश पर टीम ने की छापामारी
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा की टीम ने की छापेमारी
पडरौना/टेकुआटार। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को टेकुआटार, फाजिलनगर, कुशीनगर और टेकुआटार बाजार में खाद्य वस्तुओं के दुकानों की जांच की। वहां संदेह होने पर कुछ दुकानों से खाद्य वस्तुओं के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी रामअवतार सिंह यादव की अगुवाई में यह टीम फाजिलनगर की मिठाई की दुकान से छेना, कुशीनगर की मिठाई की दुकान से छेना और एक अन्य दुकान से मिल्क केक का नमूना लिया। इसके बाद यह टीम टेकुआटार बाजार के फुर्सतपुर चौराहे पर पहुंची, जहां एक किराना की दुकान से बेसन का नमूना लिया। इसके बाद बाजार के ही एक मिठाई की दुकान से भी डोडा बरफी का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि त्योहार को देखते हुए डीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। उनके साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित, सच्चिदानंद, मनोज और पुलिस के जवान मौजूद थे।