फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सेवरही ब्लॉक के दुबौली ग्राम सभा का मामला

सेवरही ब्लॉक के दुबौली ग्राम सभा का मामला

Sat, 28 Jul 2018 05:12 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
सेवरही ब्लॉक के दुबौली ग्राम सभा का मामला
प्रधान का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज
विज्ञापन

शौचालय व खड़ंजा निर्माण में अनियमितता की बात सामने आने पर डीएम ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीरोड। सेवरही ब्लॉक के दुबौली ग्राम सभा में शौचालय और खड़ंजा निर्माण में हुई अनियमितता की शिकायत जांच में सही मिली है। शिकायत सही मिलने पर डीएम ने ग्राम प्रधान का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिया है और इस प्रकरण की जांच के लिए जिला कृषि अधिकारी को नामित करते हुए पंद्रह दिन में रिपोर्ट मांगी है।

सेवरही ब्लॉक के दुबौली ग्राम सभा के लोगों की शिकायत पर डीपीआरओ ने शौचालय निर्माण व अन्य विकास कार्यों में अनियमितता की जांच की थी। जांच में सचिव की ओर से परिसंपत्ति रजिस्टर नहीं उपलब्ध कराए जाने और बिना कोरम पूरा कराए ही कार्य कराए जाने की अनुमति दिए जाने की बात सामने आई थी। इसके अलावा शौचालय निर्माण में लाभार्थी अमरजीत, गायत्री देवी, गीता देवी, हरीलाल, मोतीचंद, लक्ष्मी को पानी टंकी के बगैर ही शौचालय निर्माण का भुगतान भी कर दिया गया। इसी तरह महेश, लल्लन, रमाकांत, तेतरी, राजमंगल, मनोज के घर में पहले से ही शौचालय होने के बाद भी उनके दरवाजे पर दोबारा शौचालय बनवाकर सरकारी धन के दुरुपयोग की बात भी जांच में सामने आई है। इसके अलावा हीरालाल के घर से राधा साह के बोरिंग तक 116 मीटर खड़ंजा कार्य में दो नंबर की ईंट का इस्तेमाल कर एक लाख 69 हजार रुपये का भुगतान करा लिया गया। डीपीआरओ के इस रिपोर्ट के आधार पर डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से दुबौली ग्राम सभा के प्रधान का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिया है। उन्होंने इस प्रकरण की अंतिम जांच के लिए जिला कृषि अधिकारी को नामित करते हुए पंद्रह दिन में रिपोर्ट सौंपने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed