{"_id":"5b2e8a3d4f1c1bb0318b857e","slug":"61529776701-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के बाद महिला की मौत, नवजात की हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रसव के बाद महिला की मौत, नवजात की हालत नाजुक
kushinagar
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेकुआटार। स्थानीय बाजार के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराई गई महिला की प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव के चलते हालत बिगड़ गई। शनिवार को भोर में महिला को जिला अस्पताल ले जाने को कहा गया। रास्ते में ही मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर संचालक अस्पताल का ताला बंद कर गायब हो गया। परिजन शव अपने दरवाजे पर रखकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
कसया थाना क्षेत्र के गांव नटवालिया निवासी छोटेलाल की पत्नी 25 वर्षीया संगीता गर्भवती थी। शुक्रवार की शाम को प्रसव पीड़ा होने पर उसे घरवाले टेकुआटार बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करा दिए। परिजनों के अनुसार शनिवार को भोर में सामान्य प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते महिला की हालत अत्यंत नाजुक हो गई। इसके बाद चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय ले जाने की सलाह दी। वहां ले जाते वक्त महिला की मौत हो गई। उधर नवजात की हालत भी ठीक नहीं बताई जा रही है। घरवालों ने उसे पडरौना के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। मृत महिला के परिजन अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रामकोला थाने में तहरीर देने की बात कह रहे हैं। शव को घरवालों ने अभी अपने दरवाजे पर ही रखा है। वहीं अस्पताल के संचालक विनोद यादव का कहना है कि उनके अस्पताल में महिला का सामान्य प्रसव हुआ था। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे। यहां से जाने के बाद क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। वहीं एसओ रामकोला अनिल कुमार का कहना है कि इस तरह की घटना उनके संज्ञान में नहीं है और न ही घरवालों की तरफ से अब तक कोई तहरीर मिली है।