फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   प्रेम के बदले में मिली मौत, पति निकला हत्यारा

प्रेम के बदले में मिली मौत, पति निकला हत्यारा

Sat, 19 Aug 2017 05:47 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
प्रेम के बदले में मिली मौत, पति निकला हत्यारा
कुशीनगर। तीन माह पहले पड़ोस के गांव में रहने वाले युवक के प्रेम में फंसकर मंदिर में विवाह करने वाली युवती ने कभी सोचा भी न होगा कि उसकी जिंदगी का अंत ऐसे हो जाएगा। जिसके साथ रहने की ख्वाहिश में उसने अपने घरवालों को छोड़ दिया, वही साहिबाबाद में उसकी हत्या कर भाग निकला। हालांकि पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बरवापट्टी थाना क्षेत्र की इस युवती को बगल के गांव रामपुरपट्टी निवासी संदीप राय नाम का युवक प्रेम संबंध का वास्ता देकर तीन माह पहले अपने साथ भगा ले गया था। गाजियाबाद पहुंचकर दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली और साहिबाबाद थाना क्षेत्र के श्याम पार्क के निकट किराए के कमरे में रहने लगे। युवक वहां किसी फैक्ट्री में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के तौर पर कार्य करता था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चार दिन पहले संदीप ड्यूटी पर चला गया। दोपहर में कमरे पर आया और पत्नी से खाना मांगा। पत्नी ने बताया कि राशन न होने के कारण खाना नहीं बनाई है। इसी बात पर वह पत्नी की पिटाई करने लगा। पिटाई से पत्नी पूजा बेहोश हो गई तो पति ने चाकू से उसके दाहिने हाथ की नस काट दी। इतना ही नहीं चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या भी कर दी। उसके बाद कमरा बंद कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दूसरे दिन साहिबाबाद थाने पहुंचकर उसने अपनी पत्नी की अज्ञात व्यक्तियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मौके पर डीएम और एसपी ने भी दौरा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, पति की बात मानकर पुलिस ने पहले मकान मालिक को हिरासत में ले लिया। उसके बाद पति से पूछताछ हुई तो उसकी बात पर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने सख्ती की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसकी पत्नी बीमार थी। दवा कराने के लिए रुपये को लेकर झगड़ा होता रहता था। उसने पत्नी की हत्या की बात भी स्वीकार कर ली।

साहिबाबाद की पुलिस ने बरवापट्टी थाने की पुलिस के जरिए ग्राम प्रधान और मृतका के घरवालों से संपर्क किया। मृतका के घरवाले साहिबाबाद पहुंचकर शव की शिनाख्त किए। उनकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति संदीप राय पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed