{"_id":"59dbb6a14f1c1b86698b4e5a","slug":"41507571361-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटा कोतवाली के सुकरौली बाजार का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाटा कोतवाली के सुकरौली बाजार का मामला
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
ढाढ़ा (कुशीनगर)। सोमवार को सुकरौली बाजार में अचानक हाटा पुलिस ने शांतिनगर चौक के आसपास की दुकान एवं कस्बे के सर्विस रोड से होकर आने जाने वाले बाइक सवारों को रोककर जांच पड़ताल की। पुलिस को सुकरौली हाइवे के ओवरब्रिज के पास एक चोर का लोकेशन मिला था। पुलिस फोन से उसका लोकेशन ट्रेस कर तलाशी ले रही थी, हालांकि काफी प्रयास के बाद भी पुलिस उस चोर को पकड़ नहीं पाई।
हाटा कोतवाली पुलिस को सोमवार को दोपहर बाद एक चोर के सुकरौली बाजार में होने की सूचना मिली। इस पर शांतिनगर तिराहे पर पुलिसकर्मी पहुंचे और छानबीन शुरू हो गई। आस पास के दुकानों के अलावा हाइवे के सर्विस लेन से होकर गुजर रहे राहगीर को रोककर पूछताछ होने लगी। अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। लोग दुकानों व घरों से बाहर निकलकर पुलिस की गतिविधि को देखने लगे। कुछ देर बाद पता चला कि पुलिस किसी चोर की तलाश में है जिसका मोबाइल लोकेशन सुकरौली बाजार में है। पुलिस सूत्रों के अनुसार फोरलेन हाइवे के ओवरब्रिज के नीचे का लोकेशन मिला था, जिसके आधार पर छानबीन की गई। देर शाम तक पुलिस तलाशी में लगी हुई थी।