{"_id":"5a4fba9c4f1c1b3e198b510c","slug":"4-thieves-caught-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
kushinagar
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े चोर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना।
नगर के सुभाष चौक स्थित एक कम्प्यूटर की दुकान से दिसंबर माह में हुई चोरी का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनके पास से चोरी के सामान की बरामदगी भी बताई गई है। पुलिस ने चारों युवकों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
शुक्रवार को पडरौना कोतवाली में पत्रकारों को इसकी जानकारी देते हुए सीओ खड्डा नवीन कुमार सिंह ने बताया कि 28 दिसंबर की रात में सुभाष चौक स्थित एक कम्प्यूटर की दुकान से पांच कम्प्यूटर सिस्टम और चार प्रिंटर की चोरी हुई थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस टीम इस मामले की जांच में जुटी थी। सीओ ने बताया कि इस मामले में संदेह के आधार पर शिवा निवासी विवेकनगर, मोनू उर्फ अभिमन्यु निवासी गायत्री नगर, भोला गौतम निवासी अंबेडकरनगर और राना निवासी नौका टोला से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। इनकी निशानदेही पर चोरी के सामान की बरामदगी की गई। इसके बाद चारों को केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल विजय राज सिंह, एसएसआई चौथीराम यादव, एसआई धनंजय राय, कांस्टेबल हिमांशु सिंह, अखिलेश यादव, अनिल सिंह और हरेंद्र भारती शामिल रहे।