फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   महिलाओं की मौत

महिलाओं की मौत

Sun, 30 Dec 2018 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं की मौत
नहर के किनारे मिला महिला का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के सेमरहिया नहर के किनारे रविवार को सुबह एक महिला का शव मिला। पुलिस ने पहुंचकर उसके शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के गले पर रस्सी से कसे जाने का निशान था।
रविवार को सुबह करीब दस बजे सेमरहिया नहर के किनारे 30 वर्षीय एक महिला का शव मिला। उस महिला ने काले रंग की साड़ी पहनी थी। उसके गले पर रस्सी से कसने का निशान बना हुआ था। सूचना मिलने पर पडरौना कोतवाली से एसएसआई जगमोहन राय पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं सका।
विज्ञापन

एसएसआई जगमोहन राय ने बताया कि महिला के गले पर रस्सी से कसने का निशान था। शव की शिनाख्त न होने के कारण मोर्चरी हाउस में रखा गया है। 32 घंटे के इंतजार के बाद उसे लावारिस घोषित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में काम कर रही महिला की हालत बिगड़ी, मौत
बरवापट्टी। रविवार की सुबह खेत में गन्ना की छिलाई करने गई एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसकी मौत हो गई।बरवापट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौबेया पटखौली के लाला टोला के निवासी राजेंद्र चौधरी की 50 वर्षीय पत्नी तारा देवी रविवार की सुबह करीब पांच बजे अपने खेत में गन्ना की छिलाई करने गई थीं। उनके परिवार के लोगों ने बताया कि खेत में तारा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घर आने पर उन्होंने ठंड लगने की बात कही। उनके परिवार के लोग अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उनकी मौत हो गई। घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उनके दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed